दो गीत अपने यूट्यूब चैनल पर चैनल पर लॉन्च करेंगे सलमान खान।
लॉकडाउन के चलते सिनेमाघरों में फिल्मों की रिलीज नहीं हो रही है, ऐसे में सभी फिल्म स्टार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस मौके का फायदा उठाने में लगे हुए हैं। सभी सेलेब्रिटीज इस दौर में यूट्यूब पर अपनी प्रेजेंस बढ़ा रहे हैं। इसी दौड़ में एक नाम और शामिल हो गया है,वो है सलमान खान। सलमान खान ने अपने यूट्यूब चैनल पर हाल ही में एक गाना लॉन्च किया था। अब वे दो और गाने लांच करने वाले हैं। इसकी पुष्टी उनके करीबी और इस उनके चैनल को संभालने वाले जॉर्डी पटेल ने की है। जॉर्डी ने बताया,'सलमान ने दो और गीतकारों से गाने मंगवाए गए हैं। वे उन पर काम कर रहे हैं। उनमें से वह चुनेंगे कि उनका अगला गाना कौन सा होगा।