यह डिवाइस आपको बताएगा कि आपको कोरोना हो सकता है या नहीं

कुछ माहिरों का दावा है कि आप एक डिवाइस के जरिए अपने शरीर में ऑक्सीजन का लेवल जानक कोरोना होने की संभावना का पता लगा सकते हैं। इस डिवाइस का नाम है प्लस ऑक्सीमीटर, यह आपको बुखार और खांसी जैसे लक्षण दिखने से बहुत पहले कोरोना का अलर्ट दे सकता है। माहिरो की मानें तो शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम होना कोरोना का शुरुआती लक्षण है। प्लस ऑक्सीमीटर शरीर में ऑक्सीजन के स्तर की जांच करता है, इसे हाथ की एक उंगली पर लगाया जाता है इसमें लगा सेंसर उंगली पर विभिन्न स्तर का प्रकाश डालता है जिससे पता चल जाता है कि शरीर में ऑक्सीजन का लेवल कितना है,अगर आपके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर 95 % से ऊपर है, तो आप नॉर्मल हैं आपको कोरोना होने की संभावना बेहद कम है। अगर आपके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर 92 % से कम है तो आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए, एक विशेषज्ञ डॉ अन्ना मेरी चांग का कहना है कि शरीर के ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाना कोई मुश्किल काम नहीं है, मरीज को पेट के बल लेटा कर मास्क के साथ ऑक्सीजन दी जानी चाहिए इस पोजीशन से फेफड़े अधिक खुल जाते हैं।
You May Also Like
Mohabbat Radio LiveOnline Channel
Mohabbat Radio Podcast