खूबसूरत दिखना चाहते हैं तो करें ये योगासन

आजकल लोग वातावरण में प्रदूषण मन में तनाव और गलत लाइफस्टाइल की वजह से समय से पहले ही बूढ़े दिखने लगे हैं, बिना किसी दवा या उपचार के आप अपने आप को कैसे जवान रख सकते हैं इसके लिए हम आपको बता रहे हैं तीन योगासन
कपालभाति प्राणायाम 
कपालभाति सांस लेने की एक क्रिया है, जिसे करने से फेफड़े बिलकुल साफ हो
जाते हैं। इस आसन को लगातार करें, इसे करने से त्वचा में चमक आएगी।
कैसे करें : पहले पद्मासन या वज्रासन में बैठ जाएँ, सांसों को बाहर छोड़ें। सांसों को बाहर छोड़ते समय पेट को अंदर की तरफ धक्का देना है। सांस नहीं लेना है, क्योंकि इस खास पोजिशन में सांस अपने आप ही अंदर चली जाती है । कपालभाति प्राणायाम करते समय ऐसा सोचें कि हमारे शरीर के सारे नकारात्मक तत्व शरीर से बाहर जा रहे हैं,बहुत लाभ होता है ।
भुजंगासन
यह आसन पीठ और कंधे की अकड़न को कम करता है। दिमाग को रिलैक्स रखता है। त्वचा को मुलायम बनाता है।
कैसे करें : फर्श पर पेट के बल लेट जाएं। सिर को जमीन पर टिका दीजिये,  पैर एकदम सीधा रखें, लंबी सांस लें। धीरे से सिर, फिर छाती और बाद में पेट को उठाएं। अब शरीर को ऊपर उठाते हुए दोनों हाथों का सहारा ले कर कमर के पीछे की ओर खींचें। फिर धीरे-धीरे अपने पुरानी पोजिशन में वापस आएं। इससे थकान
और तनाव से मुक्ति मिलेगी। त्वचा रिलैक्स होगी।
हलासन
यह आसन करते समय ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। इससे चेहरे पर चमक आती है।
कैसे करें : फर्श पर पीठ के बल लेट जाएं। लंबी सांस लेटे हुए पेट की मांसपेशियों के सहारे अपने पैरों को फर्श से ऊपर उठाएं और दोनों पैरों को 90 डिग्री की पोजिशन में रखें। सामान्य सांस लेते हुए अपने कूल्हों और पीठ को हाथ की सहायता से फर्श से ऊपर उठाएं। अब अपने पैरों को सिर के ऊपर से ले जाते हुए पैर मोड़ें जब तक कि पैरों की उंगलियों फर्श से नहीं छू जाती हैं। इस प्रक्रिया को धीरे-धीरे और आराम से करें। अब सामान्य अवस्था में आ जाएं। शरीर को थोड़ी देर के लिए रेस्ट दें, और फिर दोहराएं ।

You May Also Like
Mohabbat Radio LiveOnline Channel
Mohabbat Radio Podcast