धारावाहिक रामायण की सीता अब बड़े पर्दे पर जल्द नजर आएंगी

लॉकडाउन में 'रामायण' का दोबारा प्रसारण शुरू हुआ तो इस सीरियल के सभी कलाकार फिर से सुर्खियां में आ गए  हैं।दूरदर्शन पर 'रामायण' के पुन: प्रसारण ने दुनियाभर में व्यूअरशिप के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह सीरियल सबसे ज्यादा देखा जाने वाला सीरियल बन गया है। जिसे  7.7 करोड़ दर्शकों ने देखा। 'रामायण' के सभी कलाकार सोशल मीडिया पर हैं। इन कलाकारों के फॉलोअर्स की संख्या भी अब  लगातार बढ़ रही है। इसी बीच खबर है के सोशल मीडिया पर कई लोग  अरुण गोविल (राम) दीपिका चिखलिया (सीता), , सुनील लहरी (लक्ष्मण) और रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी के नाम से कई नए फेक अकाउंट चला रहे हैं। वहीं सीरीयल 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने वाली  दीपिका चिखलिया इन दिनों चर्चा में हैं। दीपिका ने ट्विटर पर अपने फैंस को इंस्टाग्राम के फेक अकाउंट के बारे में जानकारी दी  है। दीपिका ने एक फेक अकाउंट के बारे में जानकारी शेयर करते हुए लिखा-'इंस्टाग्राम पर यह एक फेक अकाउंट है जो डोनेशन की  मांग कर रहा है, कृपया सावधान रहें।
दीपिका चिखलिया के नाम पर सोशल मीडिया पर कई सारे फेक अकाउंट चल रहे हैं। दीपिका ने अपने फैंस को इस फेक अकाउंट से दूर रहने को कहा है। दीपिका के फेक अकाउंट पर भी फॉलोअर्स की संख्या काफी है।दीपिका चिखलिया आखिरी बार आयुष्मान खुराना की 'बाला' फिल्म में नजर आई थी।
दीपिका चिखलिया अब बड़े पर्दे पर जल्द नजर आने वाली हैं। वह देश की पहली महिला गवर्नर सरोजिनी नायडू की बायोपिक में नजर आएंगी।सरोजिनी नायडू को भारत कोकिला के नाम से भी जाना जाता है।यह पहली बार है जब सरोजिनी नायडू के जीवन पर फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। हाल में उन्होंने फिल्म 'सरोजिनी' के फर्स्ट लुक पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
पोस्टर पर स्वतंत्रता की नायिका की एक अनकही कहानी लिखा है। फर्स्ट लुक पोस्ट में वह कुछ सोचती हुईं नजर आ रही हैं। इस फिल्म के निर्माता कनू भाई पटेल हैं।  फिल्म का निर्देशन आकाश नायक और धीरज मिश्रा कर रहे हैं। 
You May Also Like
Mohabbat Radio LiveOnline Channel
Mohabbat Radio Podcast