प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपने पति के साथ पहली डेट की तस्वीर

अभिनेत्री  प्रियंका चोपड़ा आमतौर पर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव  रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, लेकिन इस बार प्रियंका ने अपनी लव लाइफ से जुड़ा एक किस्सा फैंस के साथ साझा किया है।  प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर वो तस्वीर शेयर की है, जब दोनों पहली बार डेट पर गए थे, यह तस्वीर प्रियंका और उनके पति निक जोनस की साथ में पहली तस्वीर है,।  इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा-'2 साल पहले हमने साथ में पहली तस्वीर ली थी। तब से हर दिन आप मेरी जिंदगी में अनगिनत खुशियां और आनंद लेकर आए हो। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं निक जोनस। हमारी जिंदगी को साथ में शानदार बनाने के लिए शुक्रिया। अभी और डेट नाइट्स आना बाकी हैं, इस तस्वीर में निक और प्रियंका दोनों ने टोपी पहनी  हुई है। निक ने प्रियंका के इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-'हमारी जिंदगी के अच्छे दो साल। मैं आपसे प्यार करता हूं!' वहीं निक ने भी अपनी पहली डेट को याद करते हुए प्रियंका के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके कैप्शन में निक ने लिखा-'यह खूबसूरत महिला और मैं 2 साल पहले हमारी पहली डेट पर गए थे। यह मेरी जिंदगी के 2 बेस्ट साल हैं और मैं खुशकिस्मत हूं की पूरी जिंदगी उनके साथ गुजारने वाला हूं। आई लव यू। हैप्पी 2 साल ।  प्रियंका और निक का यह पोस्ट लोगों को काफी पसंद आ रही  है। गौरतलब है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मई 2018 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था और लगभग तीन डेट के बाद निक ने प्रियंका को उनके जन्मदिन पर प्रपोज किया। इसके बाद  दोनों ने अगस्त में सगाई कर ली और 1 दिसंबर, 2018 को शादी के बंधन में बंध गए। प्रियंका  बॉलीवुड  के बाद हॉलीवुड में भी नाम काम चुकी है। वहीं निक अमेरिकन मूल के सिंगर और अभिनेता है। दोनों अक्सर एक-दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। 
You May Also Like
Mohabbat Radio LiveOnline Channel
Mohabbat Radio Podcast