प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बने सोनू सूद

कोरोना वायरस की वजह पूरे देश में लॉकडाउन है। इस लॉकडाउन में सबसे ज्यादा अगर कोई प्रभावित हुआ है तो वो हैं प्रवासी मजदूर, जोअपना गुजरा रोज की कमाई से करते हैं। अब लॉकडाउन की वजह से न उनके पास कोई काम है और न सर छुपाने की कोई जगह। इसके अलावा  ये बेचारे और भी कई तरह की समस्याएं झेल रहे हैं ,अब कोई और चारा न होते देख ये प्रवासी मजदूर अपने घर जाना चाहते हैं, लेकिन सरकार इनकी कोई मदद नहीं कर रही है   संकट के इस दौर में अभिनेता सोनू सूद इन  प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए आगे आये हैं। सोनू सूद ने महाराष्ट्र में रह रहे प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने के लिए अपने खर्चे से बसों की व्यवस्था की है।
सोनू सूद ने प्रवासियों को उनके घर भेजने के लिए महाराष्ट्र के सीएम और कर्नाटक सीएम से अनुमति भी ली। जिसके बाद सोनू ने खुद जाकर प्रवासियों का हालचाल लिया और वहां रह रहे लगभग 350 मजदूरों को महाराष्ट्र से कर्नाटक के लिए रवाना किया।इसके साथ ही सोनू ने इन प्रवासियों की यात्रा के दौरान के लिए भोजन की भी व्यवस्था की है। सोनू सूद के इस नेक कार्य की हर कोई सराहना कर रहा है। फिल्ममेकर फराह खान ट्वीट कर सोनू सूद के इस सराहनीय कार्य की तारीफ करते हुए उन पर गर्व जताया है। वहीं टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने भी सोनू की तारीफ में लिखा कि मुझे आप पर बहुत गर्व है मेरे दोस्त सोनू सूद,अद्भुत कार्य।
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी सोशल मीडिया पर सोनू के इस कार्य की प्रशंसा की है। इसके अलावा भी कई बॉलीवुड हस्तियां सोनू सूद के इस नेक कार्य की तारीफ कर रही हैं। अभिनेता सोनू सूद देश में लगे लॉकडाउन के दौरान लगातार गरीबों की मदद कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कई गरीब लोगों की भोजन की व्यवस्था की थी। वहीं उन्होंने जूहू में स्थित होटल स्वास्थ्य कर्मचारियों की सेवा में खोल दिया। इसके अलावा उन्होंने रमजान के दौरान करीब 25000 प्रवासी श्रमिकों के लिए खाने की व्यवस्था भी की है।
You May Also Like
Mohabbat Radio LiveOnline Channel
Mohabbat Radio Podcast